Jodhpur Girl Kidnapped: लव मैरेज से खफा था परिवार…थाने से पुलिस के सामने बेटी को कर लिया ‘किडनैप’

लोकल

राजस्थान के जोधपुर से एक परिवार का अपनी ही बेटी को पुलिस थाने से सरे आम अगवा करने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. 19 साल की लड़की गुड्डी ने अपनी मर्जी से 27 साल के आनंद से लव मैरिज की थी. इस शादी से उसके परिवार वाले खासे नाराज थे. इसी को लेकर जोधपुर के बिलाड़ा थाने में गुड्‌डी के घरवालों ने गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था. लेकिन शादी करने के बाद रविवार शाम गुड्‌डी, आनंद और आनंद का परिवार वकील के जरिए बिलाड़ा थाने अपने बयान दर्ज कराने गए.

उसी दौरान लड़की के परिवार वाले सफेद रंग की कार में घात लगाए बैठे थे. जैसे ही लड़की थाने पहुंची तो जबरन उसके घरवालों ने उसे गाड़ी में अगवा कर लिया. और वहां से भाग गए. ये मंजर देख थाने में हड़कंप मच गया. लड़की का पति उसके घरवाले और पुलिस सभी गिरते, पड़ते कार के पीछे भागे, लेकिन कुछ कर नहीं पाए، और वो लोग लड़की लेकर फरार हो गए. ये सारा हाई वोल्टेज ड्रामा जोधपुर के बिलाड़ा थाने के बाहर रविवार शाम 6 बजे हुआ. बाद में पति ने इसी थाने में अपनी पत्नी के किडनैपिंग का केस दर्ज कराया. हालांकि लड़की को इस तरह से फिल्मी स्टाइल में लेकर भागने वाले उसके घरवाले रात में ही उसे हाईवे पर छोड़ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *