Pathaan New Song Besharan Rang: यूं ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को फिल्मी दुनिया का बादशाह नहीं कहा जाता. 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म पठान (Pathaan Film) के साथ तूफानी एंट्री करने जा रहे किंग खान ने माहौल एक्साइटिंग कर दिया है. अभी फिल्म का महज पहला गाना ही रिलीज हुआ है कि रिकॉर्ड बनने लगे हैं. तो सोचिए पूरी पिक्चर रिलीज होगी तो कैसा तहलका मचेगा.
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मूवी पठान का पहला गाना बेशर्म रंग सोमवार को रिलीज किया गया. ये गाना रिलीज होते ही इतना वायरल हुआ कि, सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. खबर लिखे जाने तक, इस गाने को 2 घंटे में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. इस गाने का हर तरफ बज देखने को मिल रहा है. यूट्यूब, सोशल मीडिया पर गाना बेशर्म रंग ट्रेंड हो रहा है. दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान का ये गाना चार्टबस्टर पर रिलीज के साथ ही टॉप पर छाया गया. शाहरुख खान और दीपिका का ये गाना सुपर हिट है. इस गाने में दीपिका के बेशर्म रंग देख फैंस लुट चुके हैं. दीपिका के सिजलिंग डांस मूव्स और ग्लैमरस लुक्स ने गाने को और भी खास बना दिया है.
दीपिका ग्लैमरस लगीं तो हमारे किंग खान भी कम नहीं लगे. शाहरुख खान का लुक किलर है. लंबे बालों, हल्की बीयर्ड में किंग खान के कातिलाना एक्सप्रेशंस ने फैंस को घायल कर दिया है. उनकी मिलियन डॉलर डिंपल स्माइल पर फैंस मर मिट रहे हैं. गाने में सीन्स हैं जहां शाहरुख खान शर्टलेस होकर टशन मार रहे हैं. सिक्स पैक एब्स में बिना शर्ट घूम रहे किंग खान को देख फैंस का दिन बन गया है.
कहना गलत नहीं होगा कि किलर अपीयरेंस के मामले में शाहरुख खान ग्लैमरस दीपिका को भी टक्कर दे रहे हैं. शिल्पा राव की आवाज में गाया ये गाना फैंस को बेहद पंसद आ रहा है. फैंस इसे रिपीट मोड पर सुन रहे हैं. यूजर्स ने बेशर्म रंग को 100 मार्क्स दिए हैं. उनके मुताबिक, बीट्स, लिरिक्स, वोकल्स, वीडियोग्राफी सब कुछ अव्वल है. किंग खान के फैंस ये गाना देखने के बाद सुपर हैप्पी हैं. अब उन्हें इंतजार है फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने का. ये मूवी अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे. तो तैयार हो जाइए क्योंकि काउंटडाउन की शुरुआत हो गई है. जल्द आप अपने फेवरेट किंग खान का चार्म सिल्वर स्क्रीन पर देखने वाले हैं.
