Rahul Gandhi की सांसदी बहाल, कब मिलेगा छिना हुआ बंगला?

देश राजनीति

केरल के वायनाड (Wayanad of Kerala) से लोकसभा सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा (Lok Sabha) सदस्यता बहाल हो गई है. करीब साढ़े चार महीनों की कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार राहुल की सदस्यता बहाल कर दी गई है. लेकिन एक सवाल ये भी चल रहा है कि सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी से जो बंगला छिन गया था, वो वापस कब मिलेगा?. संसद सदस्यता रद्द होने से पहले राहुल गांधी दिल्ली में 12, तुगलक लेन वाले सरकार बंगले में रह रहे थे. करीब 19 साल से ये उनका आधिकारिक आवास था. सदस्यता रद्द होने के बाद उन्होंने 22 अप्रैल को इस बंगले को खाली कर दिया था.

दरअसल, सांसदों को बंगला आवंटन और रद्द करने के लिए सांसदों वाली एक हाउस कमिटी है. ये कमिटी ही केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से बंगला आवंटन के लिए सिफारिश करती है. अब सदस्यता बहाल होने के बाद कमिटी की सिफारिश के आधार पर राहुल को बंगला मिलेगा. ये जरूरी नहीं है कि राहुल गांधी को पुराना बंगला ही आवंटित होगा. यानी उन्हें 12, तुगलक लेन वाला बंगला मिल भी सकता है और नहीं भी. ये पूरी तरह कमिटी की सिफारिश पर निर्भर करता है.

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद सदस्यता बहाली के बाद सोमवार को पहुंचे संसद..दरअसल, लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर राहुल गांधी की सांसदी दोबारा से बहाल कर दी है और वो अब संसद में फिर से बोलते नजर आएंगे.137 दिन बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी ने सबसे पहले गांधी प्रतिमा को नमन किया, इस दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों ने भी राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया और जमकर राहुल जिंदाबाद के नारे लगाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *