MP Election 2023: कांग्रेस के आत‍िफ अकील और भाजपा के आलोक शर्मा ने नामांकन भरा

राजनीति लोकल

MP Election 2023: आरिफ अकील के भाई आमिर अकील ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र से जमा किया नामांकन पत्र।मध्य विधानसभा क्षेत्र से राम नरवाले ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन जमा शिवसेना का समर्थक बताया जा रहा है।

MP Election 2023: भोपाल। सोमवार को अं‍त‍िम दिन भोपाल मध्‍य और उत्‍तर के प्रत्‍याशियों ने अपना नामांकन भरा है। कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के बेटे और उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के युवा प्रत्याशी आतिफ अकिल समर्थकों के साथ आज नामांकन जमा करने पहुंचे हैं उनके साथ जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, कैलाश मिश्रा सुधीर गुप्ता मौजूद थे। आरिफ अकील के भाई आमिर अकील ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र से जमा किया नामांकन पत्र। भाजपा के आलोक शर्मा ने भी अपना नामांकन भरा, इस मौके पर आमना सामना होने पर आत‍िफ ने आलोक शर्मा से आर्शीवाद ल‍िया।

भोपाल मध्‍य से आरिफ मसूद ने भी अपना नामांकन भरा, उनके साथ भारी संख्‍या में मह‍िलाएं सर्मथक मौजूद थी। मध्य विधानसभा क्षेत्र से राम नरवाले ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन जमा शिवसेना का समर्थक बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *