Nitish Kumar का बड़ा बयान, ‘I.N.D.I.A. गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा, कांग्रेस 5 राज्यों में चुनाव में व्यस्त

राजनीति

Nitish Kumar On INDIA: नीतीश कुमार यह बात पटना में आयोजित सीपीएम की एक रैली में कही।

2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और भाजपा (BJP) को रोकने के लिए विपक्षी दलों ने I.N.D.I.A. गठबंधन बनाया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का ताजा बयान बता रहा है कि I.N.D.I.A. गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है। उन्होंने यह कहते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है कि यह पार्टी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्त है और I.N.D.I.A. गठबंधन में कोई काम नहीं हो रहा है।

पढ़िए नीतीश कुमार का पूरा बयान,

‘हमने सभी दलों से बात की, उनसे एकजुट होने और देश को उन लोगों से बचाने का आग्रह किया जो इसके इतिहास को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पटना और अन्य जगहों पर बैठकें आयोजित की गईं। इंडिया अलायंस का गठन किया गया, लेकिन इसमें कुछ खास नहीं हो रहा है। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस पार्टी की दिलचस्पी उनमें ज्यादा है। हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें अभी इस सब की चिंता नहीं है। वे अभी 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त हैं, तो 5 राज्यों के चुनाव के बाद वो खुद ही सबको बुला लेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *