Hamas से डील नहीं चाहते ये मंत्री, सीजफायर पर इजराइली वॉर कैबिनेट में हुई तीखी बहस

दुनिया

Israel Hamas Deal: इजराइली कैबिनेट में शामिल 38 सदस्यों में से तीन ने इस डील का विरोध किया. इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बेन ग्विर ने इस डील को लेकर कड़ी नाराजगी जताई. इसको लेकर हम एकजुट नहीं हैं. ये नुकसान पहुंचाने वाला फैसला है. उधर, इस समझौते के बाद इजराइली पीएम नेतन्याहू ने आग में घी डालने वाला बयान दिया है. पीएम ने कहा है कि बंधकों को छोड़ने के बाद भी हम प्रहार जारी रखेंगे.

Israel Hamas Deal: बंधकों की रिहाई को लेकर हमास के साथ इजराइली सरकार के डील को लेकर सरकार के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है. इजराइल के वॉर कैबिनेट में तीखी बहस देखने को मिली. इजराइल के नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर बेन ग्विर ने इस डील का कड़ा विरोध किया. बेन ग्विर ने कहा कि हम एकजुट नहीं. ये नुकसान पहुंचाने वाला फैसला है. वहीं, पूर्व रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज ने भी इस डील को लेकर कड़ी नाराजगी जताई. इजराइली कैबिनेट में शामिल 38 सदस्यों में से तीन ने इस डील का विरोध किया.

गैंट्ज ने इजराइल के वित्त मंत्री बेजेलेल स्मोट्रिच को गुस्से में जवाब दिया. गैंट्ज ने कहा कि क्या आप सिनवार पर हमसे ज्यादा भरोसा करते हैं? वहीं, कल्चर और स्पोर्ट्स मिनिस्टर मिकी जोहर और खुफिया मंत्री गिला गैमलियल की नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर बेन ग्विर से बहस हो गई. बेन ग्विर ने कहा कि हम एकजुट नहीं. ये नुकसान पहुंचाने वाला फैसला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *