Hasan Ali on IPL, पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज हसन अली आईपीएल खेलना चाहता है. एक बयान में पाकिस्तानी गेंदबाज ने अपनी ख्वाहिश जाहिर की है.

Hasan Ali on IPL: पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali ) ने आईपीएल (IPL) खेलने की ख्वाहिश जाहिर की है. दरअसल,समा टीवी को दिए अपने इंटरव्यू में हसन अली ने यह बात कही है. “समां लाउंज’ पर बात करते हुए हसन अली ने कहा, “दुनिया का हर एक खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहता है, यह लीग दुनिया की सबसे बड़ी लीग है. मैं भी आईपीएल खेलना चाहता हूं. मेरी ख्वाहिश है कि एक दिन मैं भी आईपीएल में खेलूं.” बता दें कि 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ था तो पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा थे. लेकिन 2008 में हुए मुंबई हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत आने पर बैन कर दिया था जिसके बाद से आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी हिस्सा नहीं रहे हैं. लेकिन अब हसन अली ने अपना ख्वाहिश जाहिर कर यह बताने की कोशिश की है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए कितना इच्छुक हैं.
बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 के दौरान हसन अली भारत आए थे. हसन अली की वाइफ भारत की ही रहने वाली हैं. ऐसे में हसन अली ने भारत में रूककर ताजमहल का दिदार किया था. दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम का अभियान वर्ल्ड कप में समाप्त होने के बाद गेंदबाज हसन अली भारत में कुछ दिनों तक रहे थे. उनकी पत्नी सामिया आरजू भारत से ही हैं. ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेयी ने बताया कि “हसन अली और सामिया ने ताजमहल का दीदार किया, दंपति ने ताजमहल में कई फोटो भी खिंचवाये.’ हसन अली ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी पोस्ट की थी.
बता दें कि पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए पाकिस्तान की टीम में हसन अली भी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर पाकिस्तान की टीम 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. पहला टेस्ट पर्थ में 14 दिसंबर से खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट मेलबर्न में 26 दिसंबर से होगा. तीसरा और अंतिम टेस्ट सिडनी में तीन जनवरी से खेला जाएगा.
टेस्ट टीम इस प्रकार है:
शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमान अली, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी
