पिछले दिनों अनन्या जब ‘खो गए हम कहां’ के प्रमोशन के लिए मीडिया से रूबरू हो रही थीं, तब उनसे सोशल मीडिया से बनाई गई दूरी के लिए सवाल पूछे गए। तब उन्होंने इसकी वजह स्पष्ट की।

एक दौर था जब अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। अपनी जिंदगी से जुडी हर छोटी-बड़ी चीज को वे अपने चाहने वालों से साझा करती थीं। कुछ लोगों को उनका ये बिंदास अंदाज काफी पसंद आता था, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने में जुटे रहते थे। कभी अनन्या को उनके लुक्स के लिए ट्रोल करते तो कभी उनकी फिल्म के लिए। मगर, इन दिनों अनन्या सोशल मीडिया से परहेज बरत रही हैं। इसकी वजह का खुलासा उन्होंने खुद किया है।
हद से ज्यादा बढ़ गए थे नेगेटिव कमेंट्स
फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनन्या सोशल मीडिया पर मिलने वाले नेगेटिव कमेंट्स और ट्रोल्स को शुरुआत में नजरअंदाज करती रहीं। बाद में जब ट्रोलिंग हद से आगे बढ़ी तो अनन्या ने तय किया कि वे सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखेंगी। उन्होंने कई मौकों पर ट्रोल्स के प्रति अपनी नाराजगी भी जताई थी। एक बार उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘फीडबैक और नेगेटिव ट्रोलिंग के बीच एक बारीक लाइन होती है। अगर कोई सार्थक आलोचना कर रहा है तो मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन बेवजह की ट्रोलिंग सही नहीं हैं। लोगों को समझना चाहिए कि एक्टर भी इंसान होते हैं’।
ट्रोलिंग से परेशान होकर रोने लगी थीं एक्ट्रेस
पिछले दिनों अनन्या जब ‘खो गए हम कहां’ के प्रमोशन के लिए मीडिया से रूबरू हो रही थीं, तब उनसे सोशल मीडिया से बनाई गई दूरी के लिए सवाल पूछे गए। इसके जवाब में अनन्या ने कहा, ‘मेरे लिए सोशल मीडिया काफी टॉक्सिक हो गया था। कितनी बार मैं किसी कोने में बैठ कर रोती रहती थी, इंस्टाग्राम पर खुशियों से भरे पोस्ट डाला करती थी। ये सब मेरे लिए घुटन भरा हो गया था, इसलिए मैंने तय किया है कि अब सोशल मीडिया पर उतनी एक्टिव नहीं रहूंगी’।
इस दिन रिलीज होगी आगामी फिल्म
बता दें कि ‘खो गए हम कहां’ 28 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें अनन्या पांडे के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव भी अहम रोल में नजर आएंगे। सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिश्ते को लेकर अनन्या ने कहा, ‘अब वे सिद्धांत के साथ फिर से दोस्ती कर चुकी हैं और इसके लिए डायरेक्टर करण सिंह की जितनी तारीफ की जाए कम है’। अनन्या ने बताया कि दोनों सितारों के बीच दोस्ती हो जाए इसके लिए निर्देशक ने गोवा ट्रिप प्लान किया था और उस ट्रिप के बाद अनन्या और सिद्धांत दोस्त बन गए। जोया अख्तर के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म तीन दोस्तों के रिश्ते, प्यार और अपनेपन पर आधारित है।
