Animal Box Office Collection Day 11 संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल ने शुरुआती दस दिनों में धमाकेदार कलेक्शन किया। पहले वीकेंड की तरह दूसरे शनिवार और रविवार को भी कमाई में उछाल देखने को मिला। मगर मंडे को कारोबार थोड़ा ठंडा पड़ गया है। फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है। शुरुआती आंकड़े बहुत ही कम हैं।

Animal Box Office Day 11 Collection: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में एक तूफान लेकर आई और बॉक्स ऑफिस पर सिस्टम हिला दिया। साल 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी जगह बनाने वाली ‘एनिमल’ ने 10 दिनों तक ताबड़तोड़ नोट छापे, लेकिन अब शायद फिल्म की कमाई की स्पीड पहले से काफी कम होती दिख रही है। 11वें दिन का कलेक्शन काफी कम आया है।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ एक एक्शन से भरी फिल्म है, जो विवादों से भी घिरी है। विवाद के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ा। मगर लग रहा है कि दूसरे वीकडेज में फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे की ओर गिरना शुरू कर देगा। मंडे को कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

एनिमल की कमाई में आई भारी गिरावट
‘एनिमल’ को दूसरे शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बहुत फायदा मिला। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शनिवार (9वें दिन) को ‘एनिमल’ ने 35 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि 10वें दिन यानी रविवार को कमाई 36 करोड़ रही। मगर मंडे को कलेक्शन तीन गुना से ज्यादा कम रहा।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म ने 9.14 करोड़ का बिजनेस किया है। हो सकता है कि सही आंकड़े इससे ज्यादा या कम हों।
एनिमल की कमाई का ग्राफ
रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ ने महज 10 दिन में 400 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। ‘एनिमल’ ने गदर 2 और दंगल जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रणबीर की ये फिल्म सबसे तेजी से कमाई जाने वाली फिल्म बन गई है। जानिए फिल्म की कमाई का ग्राफ कैसा रहा।
एनिमल घरेलू बॉक्स ऑफिस
पहला दिन 63.80 करोड़
दूसरा दिन 67.27 करोड़
तीसरा दिन 70.69 करोड़
चौथा दिन 44.47 करोड़
पांचवां दिन 37.82 करोड़
छठा दिन 30.45 करोड़
सातवां दिन 24.13 करोड़
आठवां दिन 23.53 करोड़
नौवां दिन 35.33 करोड़
दसवां दिन 36.53 करोड़
11वां दिन 9.14 करोड़ (शुरुआती आंकड़े)
लाइफटाइम अचीवमेंट 443.16 करोड़
