Mohammed Shami: गर्व से कहता हूं कि मुस्लिम हूं, जहां इबादत करनी होगी करूंगा, कौन रोकेगाः मोहम्मद शमी

स्पोर्ट्स

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक मुकाबले में 5 विकेट लेकर जमीन पर झुक गए थे. इस पर पाकिस्तानी लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा था कि शमी इंडियन मुस्लिम है, सजदा करना चाहता है, लेकिन एकदम डर गया और इंडिया में घबरा कर ये नहीं कर पाया. इस पर अब शमी ने तगड़ा बयान देकर उनका मुंह बंद किया है…

Mohammed Shami: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहर मचा दिया था. शमी शुरुआती 4 मैचों में नहीं खेल पाए थे. इसके बाद उन्हें मौका मिला तो उन्होंने टूर्नामेंट के बाकी 7 मुकाबलों में कहर बरपा दिया. इस दौरान शमी ने 5.26 की औसत से सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे.

इसी दौरान श्रीलंका के खिलाफ एक मुकाबले में शमी काफी छाए रहे थे. उस मैच का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें शमी 5 विकेट लेने के बाद जमीन पर झुके थे. तब पाकिस्तानी लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा था कि शमी इंडियन मुस्लिम है, सजदा करना चाहता है, लेकिन एकदम डर गया और इंडिया में घबरा कर ये नहीं कर पाया.

 

कोई दिक्कत होती तो भारत में क्यों रहता
इस तरह की बातों के सवाल पर शमी ने कहा कि गर्व से कहता हूं कि मुस्लिम हूं, जहां इबादत करनी होगी करूंगा, कौन रोकेगा. दरअसल, शमी बुधवार (13 दिसंबर) को आजतक एजेंडा प्रोग्राम में भी शामिल हुए. इस दौरान शमी ने इस सवाल के जवाब में पाकिस्तानियों को चुगलखोर तक कह दिया.

शमी ने कहा, ‘यार सजदा कोई करना चाहता है तो कौन रोकेगा. मैं करना चाहूंगा तो कर लूंगा ना. मैं मुस्लिम हूं, गर्व से कहता हूं कि मुस्लिम हूं. मैं इंडियन हूं तो गर्व से कहता हूं कि हां मैं इंडियन हूं. इसमें क्या दिक्कत है. अगर मुझे कोई दिक्कत होती तो भाई मुझे यहां इंडिया में रहना ही नहीं चाहिए था. अगर मुझे मेरा सजदा करने के लिए किसी की परमिशन की जरूरत पड़ती तो मैं रहूंगा ही क्यों यहां पर.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *