IPL Auction 2024: ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क के लिए लगी सबसे बड़ी बोली, कुछ ही मिनट में टूट गया पैट कमिंस का सबसे महंगे बिकने का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स

IPL 2024: कुछ मिनट बाद ही आईपीएल ऑक्शन 2024 में इतिहास दोहराया गया. चंद मिनट पहले ही ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, जिसका रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क ने तोड़ दिया है.


Mitchell Starc: आईपीएल 2024 के लिए हो रहे ऑक्शन में मिचेल स्टार्क पर सबसे बड़ी बोली लगी. ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो कुछ मिनट पहले ही बना था. स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 24.75 करोड़ की बेहद ही मोटी रकम देकर अपना हिस्सा बना लिया. स्टार्क को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस ने लंबी लड़ाई लड़ी, जिसमें जीत केकेआर की हुई.

स्टार्क अंतर्राष्ट्रीय के साथ-साथ आईपीएल खेलने का अनुभव रखते हैं. बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ ने हाल ही में गुज़रे वनडे वर्ल्ड कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने विश्व कप के 10 मैचों में 33.00 की औसत से 16 विकेट चटकाए थे. स्टार्क ने इससे पहले 2014 और 2015 में आईपीएल खेला. हालांकि तब वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *