Bigg Boss 17: दो कंटेस्टेंट को छोड़कर पूरा घर हुआ नॉमिनेट, अंकिता लोखंडे के साथ ये एक्ट्रेस हुईं सुरक्षित

मनोरंजन

बिग बॉस 17 के घर में जब भी नॉमिनेशन टास्क होता है, कंटेस्टेंट के आपसी रिश्ते पूरी तरह से बदल जाते हैं. 28 जनवरी को होने वाले फिनाले से पहले बिग बॉस ऐसा नॉमिनेशन टास्क लेकर आए हैं कि इस टास्क में लगभग सभी कंटेस्टेंट घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं. तो आइये जानते हैं, इस हफ्ते कौन सुरक्षित है और कौन डेंजर झोन में.

सलमान खान का ‘बिग बॉस 17’ अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है. फिलहाल इस शो में 9 कंटेस्टेंट हैं और आने वाले 2 हफ्ते में 4 कंटेस्टेंट शो से बाहर हो सकते हैं. यही वजह है कि इस हफ्ते एक नहीं दो नहीं बल्कि घर में मौजूद 9 कंटेस्टेंट में से 7 कंटेस्टेंट को शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है. जी हां, टीवी9 हिंदी डिजिटल को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अंकिता लोखंडे और ईशा मालवीय के अलावा बिग बॉस का पूरा घर से इस हफ्ते नॉमिनेट हुआ है. इस नॉमिनेशन के बाद घर में फिर एक बार रिश्तों का गणित पूरी तरह से बदल गया है.

नॉमिनेशन टास्क की बात करे तो इस टास्क में अपने साथी घरवाले को बचाने की जिम्मेदारी बिग बॉस ने दूसरे कंटेस्टेंट को दी थी. लेकिन अपने साथियों को बचाने की जगह सभी ने अपने साथी कंटेस्टेंट को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट कर डाला. सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा की छोटी बहन मन्नारा चोपड़ा को उनके दोस्त विक्की जैन और आयशा खान ने घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया. मन्नारा के बाद अरुण महाशेट्टी को विक्की, आयशा के साथ-साथ मुनव्वर फारूकी और ईशा मालवीय ने भी घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया. अरुण के बाद ईशा को अभिषेक कुमार ने तो ईशा के बॉयफ्रेंड समर्थ को आयशा, मुनव्वर और अभिषेक ने नॉमिनेट किया.

बच गईं अंकिता लोखंडे

बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड शामिल हुईं आयशा खान को ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वरा फारूकी और विक्की जैन ने, विक्की जैन को आयशा, अरुण और अभिषेक ने, मुनव्वर फारूकी को आयशा, अरुण और समर्थ ने तो अभिषेक को अरुण, समर्थ, ईशा और विक्की ने घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया. इस नॉमिनेशन टास्क के बाद मुनव्वर फारूकी-आयशा खान और विक्की जैन-मन्नारा चोपड़ा में काफी बड़ी बहस देखने मिली, क्योंकि मुनव्वर ने हमेशा से आयशा को ये विश्वास दिलाया था कि वो उनकी पहली प्रायोरिटी रहेंगी तो विक्की जैन-Manara Chopra भी इन दिनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे. इस पूरे टास्क में कप्तान बनने की वजह से अंकिता को शुरुआत में ही बिग बॉस की तरफ से सुरक्षित घोषित कर दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *