Loksabha 2024 का आज शुक्रवार (19 अप्रैल ) को पहले चरण के मतदान हो रहे हैं जिसको लेकर मतदाता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है लेकिन इसी बीच कैराना से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे समाजवादी पार्टी(samajwadi party) ने अपने आधिकारिक “एक्स” से पोस्ट करते हुए यह आरोप लगाया है कि अधिकारी जानकार मतदान को धीमा कर रहे हैं।
कैराना लोकसभा सीट हमेशा से पश्चिम उत्तर प्रदेश की अहम सीट मानी जाती है ,इस लोकसभा सीट पर दो ही पार्टी लड़ाई में रहती हैं एक तरफ समाजवादी पार्टी तो दूसरी तरफ भाजपा, लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनाव से भाजपा यहाँ जीत दर्ज़ करने के कामयाब रही है। समाजवादी पार्टी ने कैराना लोकसभा सीट पर ज्यादातर “मुनव्वर हसन” के परिवार पर भरोसा जताया है। इस बार भी समाजवादी पार्टी ने “इक़रा हसन” को चुनावी मैदान में उतारा है। इक़रा हसन,मुनव्वर हसन बेटी हैं जो सक्रिय राजनीति में भाई नाहिद हसन के जेल में जाने के बाद उत्तरी थीं, वैसे इक़रा हसन लंदन में अपनी पढाई कर रहीं थी।
समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखती है कि “कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से चल रहा मतदान, प्रशासन जबरन मतदान की गति को कर रहा प्रभावित। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।”
https://x.com/samajwadiparty/status/1781160550048637021
एक और अन्य ट्वीट में समाजवादी पार्टी लिखती है कि “कैराना लोकसभा की कैराना विधानसभा में बूथ संख्या 94 पर पीठासीन अधिकारी मतदाताओं से कर रहे अभद्रता, नहीं करने दे रहे मतदान। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।”
https://x.com/samajwadiparty/status/1781192256927490401
एक और अश्विनी सोनी नमक “एक्स” हैंडल लिखता है कि “कुम्भकर्ण की नींद से जागो चुनाव आयोग ,क्या ये मतदान को धीमा करने की कोशिश है ? @ECISVEEP”
