Pm नरेंद्र मोदी का सोनिया गांधी पर हमला,‘जो जीत नही पाते’…..

देश राजनीति

PM नरेंद्र मोदी(Narendra modi ) ने राजस्थान (Rajasthan)के जालौर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जमकर कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गाँधी का नाम लिए बिना इशारों- इशारों ने कहा कि ‘एक और नेता’ राजस्थान से राज्यसभा चला गया साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह(Manmohan Singh) की राजस्थान से राज्य सभा सदस्यता पर भी टिका -टिपण्णी की।

पीएम मोदी बीजेपी के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के पक्ष में प्रचार करने के लिए राजस्थान के जालौर पहुंचे थे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा,

जालौर लोकसभा सीट से भाजपा के उमीदवार लुंबाराम चौधरी के लिए प्रचार करते हुए ,पीएम मोदी जालौर में जनता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि “आपने बड़ी उदारतापूर्वक भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा भेजा. ये ठीक है कि वो काफी समय बीमार रहे. लेकिन क्या कभी उन्हें राजस्थान में फिर से देखा आपने? और अब उनके एक दूसरे नेता को बचाने की कोशिश की राजस्थान वालों ने. जो लोग चुनाव लड़ और जीत नहीं सकते. मैदान से भागकर इस बार राजस्थान से राज्यसभा में आए है। ”

दरअसल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने 2024 लोकसभाचुनाव ना लड़ने का फ़ासिला किया है, अपनी उम्र और बीमार रहने के कारण से सोनिया गाँधी ने सक्रिय राजनीति को छोड़ने का फैसला लिया था। जिसके बाद वह राजस्थान से राज्यसभा गयीं, आपको बता दें कि इस सीट पर पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चुनाव लड़ते थे, जिनका कार्यकाल पूरा होने के बाद सोनिया गाँधी यहाँ से चुनी गयीं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि,

“कांग्रेस का हाल इतना खराब है. देश पर 60 साल तक राज किया. फिर भी हमारी माताओं-बहने को शौचालय, गैस, बिजली- पानी , बैंक अकाउंट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया. इसी कांग्रेस ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और इनके इन्हीं पापों की सजा आज देश दे रहा है. खासतौर पर देश का युवा इतने गुस्से में हैं कि वो दोबारा कांग्रेस का मुंह नहीं देखना चाहता है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *