Mumbai-Goa Cruise: गोवा में 2000 लोगों को ले जा रहे कॉर्डेलिया क्रूज शिप में 66 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अब उसे वापस मुंबई लौटा दिया है. सोमवार देर रात साढ़े 11 बजे इस जहाज को वापस भेजा गया. वहीं सभी पॉजिटिव लोग जहाज में ही मौजूद हैं, क्योंकि काफी लोगों ने गोवा में कोविड फैसिलिटी सेंटर में भर्ती होने से इनकार दिया था. शिपिंग एजेंसी के एक अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी दी है कि, फिलहाल इन सभी संक्रमितों को जहाज पर ही आइसोलेट कर दिया गया है.
दरअसल, क्रूज में मौजूद तमाम लोग नए साल के जश्न मनाने के लिए गोवा आए थे. जहाज के एक क्रू मेंबर (crew member) के रविवार को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कंपनी ने सभी यात्रियों का कोरोना टेस्ट करवाया था. जिसमें 6 क्रू मेंबर्स समेत 66 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए.
शिपिंग फर्म जेएम बक्सी और सह संचालन प्रबंधक गोविंद पर्नुलकर ने जानकारी दी है कि. हालातों पर विचार करने के बाद दक्षिण गोवा जिला प्रशासन ने आदेश दिया था कि, सभी यात्रियों के साथ जहाज को वापस मुंबई भेजा जाए. उन्होंने कहा, “जिन यात्रियों को आइसोलेशन सुविधा में स्थानांतरित किया गया था, उन्हें मुंबई के लिए रवाना होने से पहले जहाज पर वापस लाया गया. इन यात्रियों को जहाज पर ही आइसोलेट किया जाएगा.
