Delhi Lockdown: दिल्ली में फिर लगा वीकेंड कर्फ्यू, शनिवार-रविवार को पूरी तरह से बंदी का ऐलान

लोकल

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस बेकाबू होता नजर आ रहा है. इसी बीच सरकार ने प्रदेश में सख्ती बढ़ा दी . दिल्ली में अब निट कर्फ्यू के साथ-साथ वीकेंड कर्फ्यू भी रहेगा, यानी शनिवार-रविवार को पूरी तरह से बंदी कर दी गई है. ये फैसले मंगलवार को हुई दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में लिए गए।

आपको बताते हैं क्या-क्या पाबंदियां लगाई गई हैं?

शनिवार-रविवार को टोटल कर्फ्यू
सरकारी दफ़्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर ऑनलाइन
प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता के साथ काम करेंगे
मेट्रो और DTC बस अपनी पूरी क्षमता के साथ चलेंगे
धार्मिक स्थल: खुलने के बाद भी प्रवेश की इजाजत नहीं
शादी समारोह: घर व कोर्ट रूम में होंगी, 20 लोग ही शामिल
रेस्टोरेंट व बार: 50 फीसदी क्षमता पर सुबह आठ से रात 10 बजे तक खुलेंगे
आम दुकानें सुबह 10 बजे से शाम आठ ऑड-ईवन के आधार पर खुंलेंगी

इस फैसले का ऐलान खुद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया… बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसी आशंका है कि दिल्ली में 8 जनवरी के आसपास रोज़ाना 8-9 हजार कोरोना के मामले दर्ज हो सकते हैं. AIIMS से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यहां हॉस्पिटलाइजेश अब बढ़ने लगा है, जो चिंता पैदा कर रहा है. बीते दो से तीन दिनों में कोरोना के 50 से ज़्यादा मरीज़ AIIMS में भर्ती हुए हैं. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 5 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *