UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में नहीं टाले जाएँगे चुनाव, EC बोला- कोरोना नियमों के साथ समय पर मतदान चाहती हैं तमाम सियासी पार्टियाँ

देश राजनीति

UP Election 2022: अब ये तकरीबन साफ हो गया है कि कोरोना (Corona) और ओमिक्रॉन (Omicron) संकट के बीच भी उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh) में समय पर ही चुनाव 9Election) होंगे…गुरुवार को चुनाव आयोग (Election Comision)ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस(Press Conference) कर इसके संकेत दिए. आयोग ने बताया कि प्रदेश के सभी राजनीतिक दल चाहते हैं कि चुनाव समय पर ही हों…हालांकि कुछ दल ज्यादा चुनावी रैलियों (election rallies) के खिलाफ हैं. अहम ये भी है कि यूपी में फाइनल मतदाता सूची 5 जनवरी को आएगी जिसका सीधा मतलब है कि चुनावी तारीखों का ऐलान उसके बाद ही होगा.

आइये आपको बताता हें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें:

1. नहीं टलेंगे विधानसभा चुनाव, सभी दलों से बातचीत के बाद चुनाव आयोग का बयान
2. सभी दल चाहते हैं समय पर हो चुनाव
3. कई दल रैलियां सीमित करने के पक्ष में
4. इस बार 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या में तीन गुना बढ़ोतरी गुई है
5. इस बार यूपी में 1.32% वोटर 18-19 साल की उम्र वाले हैं
6. यूपी में कुल वोटर की संख्या 15 करोड़ से ज्यादा है
7. पुरुष मतदाताओं के मुकाबले राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख ज्यादा है
8. इस बार 1500 की बजाए अब 1250 मतदाताओं पर एक पोलिंग बूथ होगा
9. साल से ज्यादा उम्र के मतदाता अगर चाहेंगे तो ACI घर जाकर मतदान कराएंगे, वीडियोग्राफी की जाएगी
10. इस बार 1500 की बजाए अब 1250 मतदाताओं पर एक पोलिंग बूथ होगा
11. 1लाख 74 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे
12- 5 जनवरी को फाइनल मतदाता सूचि आएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *