Liger First Glimpse: साउथ के सूपरस्टार विजय देवरकोंडा की दमदार ‘लाइगर’ का टीजर रिलीज, दिखा ज़बरदस्त एक्शन

मनोरंजन

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘लाइगर’ (Liger) की एक झलक पाने के लिए बेकरार फैंस का इंतजार खत्म हुआ. मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया. विजय देवरकोंडा के किरदार के बारे में बताता 53 सेकंड का ये वीडियो पूरे एक्शन से भरा हुआ है. विजय को इस फ़िल्म में जुनूनी फाइटर की तरह दिखाया गया है. वो पहले सड़कों पर फिर बॉक्सिंग रिंग में सबको मारते-पीटते नजर आ रहे हैं. विजय का ये लुक सबको पसंद आने वाला है. इसके लिए उन्होंने शानदार बॉडी भी बनाई है.
टीजर में उनके कोच की भूमिका में रोनित रॉय नजर आ रहे हैं. विजय एक चाय वाले के रूप में भी नजर आ रहे हैं.निर्देशक पूरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में बनी इस फ़िल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 25 अगस्त 2022 को रिलीज किया जाएगा. ये फ़िल्म दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन को लेकर चर्चा में हैं. वो पहली बार किसी भारतीय फिल्म में काम करते दिखाई देंगे. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और माइक टायसन के अलावा अनन्या पांडे, राम्या कृष्णन, रोनित रॉय और मकरंद देशपांडे प्रमुख भूमिकाओं में हैं. बताया जा रहा है कि, इस फिल्म के लिए विजय देवराकोंडा ने कड़ी ट्रेनिंग ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *