बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद की कई तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें कैटरीना और विक्की की शादी में ली गई थीं. इन तस्वीरों में वो अलग-अलग पोज में नज़र आ रही हैं. कहीं वे अपने हाथों की मेंहदी दिखाती नजर आ रही हैं, तो कहीं अपनी स्माइल से अपने फैन्स का दिल जीत रही हैं. इन तस्वीरों में नेहा ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा हैं. उनका ये दिलकश स्टाइल उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.
ब्लैक कलर की इस ट्रेडिशनल आउटफिट में नेहा का लुक बेमिसाल है, बता दें कि फैंस जमकर इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या बात है इतनी सुंदर मेंहदी, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इस लुक में आप काफी सुंदर दिख रही हैं.
इन तस्वीरों के साथ ही नेहा धूपिया ने एक वीडियो भी शेयर की है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा पहले नाइट सूट में दिखाई देती हैं. वहीं अलगे ही पल वो एकदम सजी-धजी ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं. फैंस को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है. नेहा के इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
