पिछले 24 घंटे में कोरोना से 22 हजार से अधिक 22,775 लोग संक्रमित हुए हैं. जबकि एक दिन पहले संक्रमित होने वालों की संख्या 16,764 थी. शुक्रवार के मुकाबले देश में कोरोना के मामलों में 36 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गए है. इसके आलावा कोविड के बढ़ते ग्राफ की वजह से सक्रिय मामलों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है. देश में अब सक्रिय मामले एक बार फिर एक लाख के पार हो गया हैं. जिनकी संख्या बढ़कर 1 लाख 4 हाजर 781 हो गई है.
वहीं, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित होने वाले मरीजों की तुलना में कम है. जबकि बीते 24 घंटो के दौरान देश में 8,949 लोग कोरोना से ठीक होने में सफल रहे है. इस आंकड़े के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़़ 42 लाख 75 हाजार 312 हो गई है. देश में सक्रिय मामले कुल मामलों का एक फीसद से भी कम है, फिलहाल यह 0.30 फीसद है. साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर 98.32 फीसद दर्ज की गई है.
देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण की बात करें तो, इस अभियान के तहत देश भर में अब तक 145.16 करोड़ लोगो को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. जबकि शनिवार 1 जनवरी से 15 से 18 साल एज ग्रुप के टीकाकरण के लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन (Registration) शुरू हो गया है. वैक्सीनेशन स्लॉट की बुकिंग कोविन ऐप या ऑन-साइट के जरिए कर सकेंगे. इस बुकिंग के लिए 10वीं का ID कार्ड भी मान्य होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड या फिर कोई दूसरा पहचान पत्र नहीं होगा.
