PM Modi’s Security Lapse: बुधवार को पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Modi Punjab Visit) के पंजाब दौरे के वक्त सुरक्षा में हुई चूक के मामले की जांच के लिए पंजाब की चरणजीत सिंह सरकार एक्शन (Punjab Government in Action) में है. राज्य सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.
इस कमेटी में रिटायर्ड जस्टिस मेहताब सिंह गिल, और गृह मामलों के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और जस्टिस अनुराग वर्मा होंगे. पंजाब सरकार की तरफ से बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी के बुधवार को फिरोजपुर दौरे के समय सुरक्षा में हुई चूक की व्यापक जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है.
दूसरी तरफ केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों के बारे में खुफिया जानकारी होने के बावजूद पंजाब पुलिस ने ‘ब्लू बुक’ का पालन नहीं किया और प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए एक आकस्मिक मार्ग तैयार नहीं किया. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है.
बता दें कि, मोदी के पंजाब दौरे के वक्त उनकी सुरक्षा में हुई चूक को लेकर देश में हलचल मची है. बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर हैं.
