बिहार में भी कोरोना का दायरा बढ़ा, एक दिन में 2400 के क़रीब केस दर्ज हुए

लोकल

Corona Virus In Bihar: देश के बाक़ी राज्यों के साथ साथ बिहार में भी कोरोना वायरस (Covid 19) के मामलों में बढ़ोतरी आई है. पिछले दो दिन में ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा करीब ढाई गुना बढ़ गया है. गुरुवार को राज्य में पिछले 24 घंटों में 2379 नए केस सामने आए. तो वहीं, अकेले 1407 मरीज सिर्फ राजधानी पटना (Patna) में दर्ज किए गए हैं. इसके पहले राज्य में 27 मई, 2021 को 2568 संक्रमित मिले थे. लिहाजा, नीतीश सरकार (Nitish Government) ने सख्तियां बढ़ा दी है.

बिहार में लगातार करोना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बीते चार जनवरी को जारी कोविड गाइडलाइन में संशोधन करते हुए अब 7 जनवरी से 21 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद कर दिए गए है. अभी तक ये आठवी तक के शिक्षण संस्थान पर ही प्रभावी था. नाइट कर्फ्यू और दुकानों के खुलने का समय पहले घोषित गुडलाइन के अनुसार ही रहेगा. इस बीच सरकार ने करोना से बचाव के लिए टीकाकरण की गति तेज करने का फैसला लिया है.

जानें नए प्रतिबंध-

सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से रहेंगे बंद

शिक्षण संस्थानों के साथ छात्रावास भी होंगे बंद

शिक्षण संस्थानों के कार्यालय 50% से खुल सकेंगे

केंद्र-राज्य स्तर की परीक्षाएं हो सकेंगी आयोजित

4 जनवरी को जारी आदेश में कोई बदलाव नहीं

नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा प्रभावी

सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे

दुकानें बंद करने के समय में भी कोई बदलाव नहीं

सिनेमा हॉल, शापिंग मॉल, जिम और पार्क बंद रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *