UP Assembly election 2022: बहुजन समाज पार्टी की (BSP) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) इसबार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी. बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने इस बात का एलान किया है. उन्होंने बताया कि, बीएसपी अध्यक्ष मायावती विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, बल्कि वो खुद भी इस बार विधानसभा चुनावों में किसी भी सीट से नहीं लड़ेंगे.
हालांकि BSP राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. BSP महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है. BSP महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं, कई प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं और बहन मायावती को लोगों को चुनाव लड़वाना है. इसलिए हम लोग चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बसपा के पास इस समय उम्मीदवारों की कतार है और एक-एक सीट पर कई-कई उम्मीदवार लाइन में है, जबकि दूसरे दलों के पास उम्मीदवार तक पूरे नहीं है.
बता दें कि पिछले दिनों बीएसपी कार्यकर्ताओं के साथ मायावती ने एक बैठक की थी. इस बैठक में उन्होंने सभी नेताओं को निर्देश दिए थे कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोविड नियमों का पालन किया जाए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मेरा जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घरों में मनाएं.
उन्हें गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए, जो कोविड महामारी से पीड़ित हैं. मालूम हो कि मायावती 15 जनवरी को अपना 66वां जन्मदिन मनाएंगी. मायावती भारतीय राजनीति का बड़ा नाम हैं. वह चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने वाली एकमात्र नेता हैं.
