Covid 19 India: देश में लगातार कोरोना वायरस (corona Virus update) हर दिन अपना क़हर बढ़ा रहा है. और रोज़ाना के मामले 3 लाख के ऊपर आ रहे हैं. सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार 64 मामले सामने आए. जो रविवार को आए आंकड़ों से 27 हजार 469 केस कम है. मगर डेली पॉजिटिविटी रेट अब भी 20 फीसदी के ऊपर बरकरार है. बीते 1 दिन में 439 कोरोना मरीजों की जान गई. तो वहीं, 2 लाख 43 हजार 495 लोग इस वायरस से ठीक भी हुए हैं. लिहाजा, देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 22 लाख 49 हजार 335 हो गई है.
इसके अलावा, ICMR के मुताबिक, भारत में बीते दिन कोरोना के 14 लाख 74 हजार 753 सैंपल टेस्ट किए गए. तो वहीं, देशभर में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़कर 162 करोड़ 73 लाख को पार कर गया है.
केरल में कोरोना से हालात खराब, 45 हजार से ज्यादा केस
पिछले एक दिन में केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 45,449 नए मामले सामने आए. केरल के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जारी एक बुलेटिन में कहा कि नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 56,20,151 हो गए. विभाग ने कहा कि महामारी से 77 और मौतें हो गईं जिससे मृतकों की संख्या 51,816 पर पहुंच गई.
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 13,830 नए मामले उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 13,830 नए मामले आए तथा 19 लोगों की मौत हो गई. संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 19,46,819 तथा मृतक संख्या 23,056 हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 19 और लोगों की मौत हो गई. चंदौली में तीन, मथुरा मेरठ में दो-दो तथा कानपुर नगर, प्रयागराज, गोरखपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, रायबरेली, देवरिया, जालौन, सिद्धार्थनगर, बागपत तथा बलिया में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई.
