बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने उनकी शादी की खबरों को लेकर उड़ रहीं अफ़वाहों को विराम दे दिया है. मौनी ने साफ़ कर दिया है कि, वो बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ जल्द ही सात फेरे लेने वाली हैं. खबरों के मुताबिक़, क़रीब चार साल के Relationship के बाद मौनी रॉय की शादी ब्वॉयफ्रेंड सूरज से 26 और 27 जनवरी को गोवा में होगी. शादी में केवल 50 लोग ही शामिल होंगे.
2 दिन तक चलने वालीं रस्में बंगाली रिवाज और साउथ इंडियन स्टाइल में पूरी की जाएगी. हालाँकि, इसी बीच एक खबर और सामने आई है. पहले प्लान किया था कि शादी के दो दिन बाद मुंबई में कपल रिसेप्शन देगा। लेकिन महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए वेडिंग रिसेप्शन कैंसिल कर दिया है
2 दिन तक चलने वालीं रस्मों में हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा. मौनी ने अब तक भी सूरज नांबियार के साथ अपना रिलेशनशिप पब्लिक नहीं किया है. लेकिन दोनों के अफेयर की खबरें काफी दिनों से सुर्खियों में हैं.
मौनी और सूरज की मुलाकात साल 2019 न्यू ईयर की शाम को दुबई में एक नाइट क्लब में हुई थी. पेशे से सूरज एक बिजनेसमैन हैं
हाल ही में मौनी को मुंबई में स्पॉट किया गया. पैपाराजी ने मौनी को देखते ही उन्हें शादी की बधाई दी. पैपाराजी ने शादी की बधाई दी तो ऐक्ट्रेस ने ‘थैंक यू’ कहकर जवाब दिया. मौनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.
