Mumbai Student protest: मुंबई पुलिस ने ‘हिन्दुस्तानी भाऊ’ को किया गिरफ्तार, छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप

लोकल

मुंबई के धारावी में सोमवार को छात्रों द्वारा बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया. इन स्टूडेंट्स की मांग थी कि, 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन ना होकर ऑनलाइन ही रखी जाए. अब तक सरकार ने ये मांग नहीं मानी है, ऐसे में छात्र लगातार विरोध कर रहे हैं. प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज भी हुआ है.

छात्रों को उकसाने के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को गिरफ्तार किया गया है. और आगे की जांच की जा रही है. हिंदुस्तानी भाऊ के अलावा और भी कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.

मुंबई पुलिस के मुताबिक़, हिंदुस्तानी भाऊ को IPC की धारा 143, 145, 146, 147, 109, 269, 270, 51, 1B, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम औऱ महाराष्ट्र सार्वजनिक संपत्ति अधिनियम को स्थगित करने के आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया है.

माना जा रहा है कि हिंदुस्तानी भाऊ ने अपने एक वीडियो के जरिए विरोध प्रदर्शन से पहले छात्रों को सरकार के खिलाफ उकसाया था. आरोप है कि हिंदुस्तानी भाऊ ने ही छात्रों से स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के आवास के पास जाकर विरोध जताने और अपनी मांगे रखने को कहा था.
वहीं, मुंबई के अलावा पुणे, नागपुर, औरंगाबाद में भी छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे. कुछ जगहों पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है.

इस मामले पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. बीजेपी छात्रों की मांगों के साथ खड़ी हुई है और इन्हें जायज मान रही है. भाजपा ने पुलिस के लाठीचार्ज को भी गलत बताया गया है और राज्य की ठाकरे सरकार पर निशाना साधा लहै. बीजेपी नेताओं द्वारा अपील की जा रही है कि सीएम उद्धव ठाकरे को खुद इस मामले में दखल देनी चाहिए और छात्रों की मांगों पर विचार करना चाहिए.

वहीं इस मामले पर मंत्री वर्षा गायकवाड़ का कहना है कि हम इस पूरे मामले और छात्रों की दिक्कतों पर चर्चा कर रहे हैं. मैंने छात्रों से कहा है कि मुझसे आकर बात करें. लेकिन हमें स्कूली छात्रों की शिक्षा में दो साल के नुकसान को भी ध्यान में रखना होगा.

अब इस बवाल के बीच बोर्ड ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी तय समय पर ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी. 10वीं के एग्‍जाम 25 फरवरी से जबकि 12वीं के एग्जाम 14 फरवरी से शुरू कर दिए जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *