Corona Update India: कोरोना की वजह से बढ़ते मौत के आंकड़े ने देश में पैदा की दहशत, पिछले 24 घंटों में 1733 लोगों ने गंवाई जान

कोरोना वायरस

Corona Update: देश में जहां एक तरफ कोरोना (Corona Virus) के नए केसों में पहले के मुकाबले कमी आ रही है. वहीं, इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा रुला रहा है. बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 1733 लोगों की मौत हो गई है. इस साल यह किसी एक दिन में मौत का सबसे बड़ी संख्या है. अब तक 4,97,975 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,61,386 नए मामले सामने आए हैं. जो कल की तुलना में 3.4 फीसदी कम हैं. वहीं 2,81,109 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है. इन आंकड़ों के बाद एक्टिव केसों की संख्या घटकर 16.2 लाख पहुंच गई है. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब घटकर 10 फीसदी से कम हो गया है.

टीकाकरण मुहिम की बात करें तो. इसके तहत देश में अभी तक कोरोना वायरस टीकों की 167 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 57 लाख 42 हजार 659 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 167 करोड़ 29 लाख 42 हजार 707 डोज़ दी जा चुकी हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 164.89 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 11.48 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *