Lata Mangeshkar Death: सुरों की ‘महारानी’ बॉलीवुड की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन

देश मनोरंजन

करोड़ों दिलो पर राज करने वाली बीते ज़माने की मशहूर गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है. लता दीदी ने आज सुबह 8:12 मिनट पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. डॉक्टरों के मुताबिक़, उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ प्रतीत समदानी के अनुसार, शनिवार को लता मंगेशकर की तबीयत फिर से बिगड़ गई थी. वो गंभीर स्थिति में थीं और वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं.

लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाई गई थीं जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तभी से उनके फैंस उनके लिए दुआ कर रहे थे. लेकिन अस्पताल से जो खबर आई उसके बाद से देश सदमे में है.

लता दीदी के गायन का कोई मुकाबला नहीं था. उनके नाम कई भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने हैं. लता मंगेशकर ने 8  दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से पूरे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया. इंदौर में जन्मी और पली-बढ़ी लता मंगेशकर को ‘दीदी’ और ‘बॉलीवुड की स्वर कोकिला’ के नाम से जाना जाता था.

लता दीदी को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया था. तीन बार उन्होंने राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किया था. अपनी मधुर आवाज से लोगों को मोह लेने वाली लता मंगेशकर को भारत रत्न और दादा साहेब फालके अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था. आज पूरा देश उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *