FIR on Ranveer Singh: Nude Photoshoot ने रणवीर सिंह की बढ़ाईं मुश्किलें, केस दर्ज !

देश मनोरंजन

Case Filed Against Ranveer singh over Nude Photoshoot: अपनी अतरंगी हरकतों से लाइमलाइट में रहने वाले… फिल्म बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ गयीं हैं. दरअसल, रणवीर ने एक पेपर मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट कराया है. उनके इस फोटोशूट को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. न्यूज़ एजेन्सी एएनआआई के मुताबिक, बीते सोमवार 25 जुलाई को पुलिस ने Ranveer Singh के ख़िलाफ़ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के लिए आईपीसी की धारा 292, 293 और 509 के तहत केस दर्ज किया है. इसके अलावा एक्टर के खिलाफ आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत भी केस दर्ज किया गया है.

पुलिस को मिली थी शिकायत

रणवीर सिंह की लेटेस्ट तस्वीरों ने उन्हें मुश्किलों में डाल दिया है. 25 जुलाई को अभिनेता के खिलाफ महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मुंबई पुलिस को शिकायत मिली थी. पुलिस को मिली शिकायत में रणवीर सिंह पर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था. इसी शिकायत पर पुलिस ने रणवीर सिंह के खिलाफ सेक्शन 67(A) की आईपीसी की धारा 292, 293 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वहीं रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर जहां कई सेलेब्स ने अभिनेता का समर्थन किया है तो वहीं टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने पूछा कि क्या महिलाओं की सराहना की जाती, अगर वे इसी तरह की तस्वीरें साझा करतीं.

बता दें, जब से रणवीर सिंह की पेपर मैगजीन के साथ उनके न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की गईं, तब से वह चर्चा का विषय बन गए हैं. उनकी न्यूड तस्वीरें वायरल हो गई हैं. इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. एक तरफ जहां रणवीर सिंह के फैंस इन फोटोशूट से मदहोश हुए जा रहे हैं तो वहीं देश में कई सामाजिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *