Delhi में पटाखे फोड़ने पर होगी जेल, Supreme Court ने कहा- पैसे मिठाइयों पर खर्च करें!

देश राजनीति

firecrackers ban in delhi: दिवाली के मद्देनजर दिल्ली में पटाखे जलाने और बेचने पर केजरीवाल सरकार ने पूरी तरह से बैन लगा दिया है. इस रोक को चुनौती देते हुए सुप्रीन कोर्ट (Supreme Court) में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की तरफ से एक याचिका दायर कर तुरंत सुनवाई की मांग की गई. जिसे टॉप कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया. कोर्ट ने इस दौरान कहा कि ‘लोगों को साफ हवा में सांस लेने दें और अपने पैसे मिठाइयों पर खर्च करें’. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी दिल्ली पलूशन कंट्रोल कमिटी के पटाखों पर बैन के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया.

दरअसल, दिल्ली में एयर पोल्यूशन को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार सतर्क नजर आ रही है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी में पटाखे जलाने और खरीदने को लेकर एक नये नियम की जानकारी दी. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने बताया कि दिल्ली में पटाखे खरीदने और जलाने पर 200 रुपये जुर्माना और छह महीने कैद की सजा हो सकती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजधानी में पटाखे बनाने और बेचने वालों को तीन साल कैद और 5,000 रुपये तक जुर्माने देना पड़ सकता है.

अब राजधानी में पटाखों के बैन को लेकर सियासत भी तेज जो गई है.. इस मुद्देपर आप और बीजेपी आमने सामने आ गई हैं. दरअसल, हाल ही में दिल्ली के पटेल नगर से AAP विधायक राजकुमार आनंद को केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाया गया है. जैसे ही इसका ऐलान हुआ तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के घर के बाहर जमकर आतिशबाजी की. मंत्री के समर्थकों के इस जश्न का वीडियो पोस्ट करते हुए भाजपा नेताओं ने लिखा- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिर्फ हिंदू धर्म और हिंदू त्योहारों से ही दिक्कत है। दीपावली पर पटाखे चलाने से प्रदूषण होगा, जबकि उनके मंत्रियों की आतिशबाजी से नहीं। क्या वे मंत्री पर कार्रवाई करेंगे.

आपको बता दें कि, दिल्ली सरकार ने सितम्बर में एक आदेश जारी करके अगले साल एक जनवरी तक सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, बिक्री और इस्तेमाल पर फिर से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। पिछले दो साल से इस तरह का बैन जारी है। इस बार लोगों को जागरूक करने के लिए 21 अक्टूबर से ‘दीये जलाओ, पटाखे नहीं’ अभियान की शुरुआत भी होगी। इस अभियान की शुरुआत सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में 51 हजार दीये जलाकर की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *