Advance Booking में सनी देओल की ‘गदर 2’ ने अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ को पछाड़ा।

मनोरंजन

11 अगस्त को ‘गदर 2’ (Gadar-2) और ‘ओएमजी 2’ (OMG-2) की बड़े पर्दे पर बेहतरीन टक्कर देखने को मिलने वाली है. दोनों की भिड़ंत एडवांस बुकिंग (Advance Booking) से ही शुरू हो गई है. सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म अक्षय कुमार (Akshay kumar) की फ़िल्म को तेज़ी से पछाड़ते हुए नजर आ रही है. जानकारी के मुताबिक ‘गदर 2’ की एडवांस बुकिंग ‘OMG 2’ की बुकिंग से आठ गुना आगे है.

दोनों फिल्मों को रिलीज होने में अभी 3 दिनों का वक्त बाकी है. लेकिन फिर भी फैंस में इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सीक्वल की दीवानगी देखते ही बन रही है. अगर बात करें एडवांस बुकिंग की तो  सैकनिल्क की रिपोर्ट (SACNILK Report) के अनुसार गदर 2 की ओपनिंग डे के लिए अबतक 2,06,068 टिकट बेची जा चुकी हैं. अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने इसी से 5.26 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. अगर बात करें ‘OMG-2’ की एडवांस बुकिंग की तो ये गदर 2 से बहुत पीछे है. सैकनिल्क की ही रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के अब तक 26,075 टिकट बेचे जा चुके हैं. जिससे अबतक 80.96 लाख तक की कमाई हुई है.

आपको बता दें की दोनों फिल्में देशभर में करीब 2500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 3500 स्‍क्रीन्‍स कर दिया गया है। अब तक हुई एडवांस बुकिंग के जो आंकड़े आए हैं, उनमें सनी देओल की ‘गदर 2’, अक्षय की ‘ओएजी 2’ से 8 गुना आगे चल रही है। हालांकि इसके पीछे का कारण अक्षय कुमार की फिल्म को सेंसर बोर्ड (censor board) से देरी से सर्टिफिकेट मिलना भी है. ऑन स्पॉट बुकिंग से भी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *