"जो अंधभक्त है वो देशभक्त हो": नहीं सकताअरविंद केजरीवाल का अहम बयान, AAP कार्यकर्ताओं को दी ये हिदायत

“जो अंधभक्त है वो देशभक्त हो नहीं सकता” : अरविंद केजरीवाल का अहम बयान, AAP कार्यकर्ताओं को दी ये हिदायत

राजनीति

Arvind Kejriwal On I.N.D.I.A Alliance: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने देश की तरक्की के लिए एक काम नहीं किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोमवार (23 अक्टूबर) को कहा कि लोग इंडिया अलायंस को बीजेपी के विकल्प के रूप में देखते हैं।

उन्होंने कहा, ”आज देश के सामने तीन परेशानियां हैं। इनमें महंगाई, बेरोजगार और भ्रष्टाचार शामिल हैं और सरकार के पास इनका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि अब हमें खूब मेहनत करनी पड़ेगी।”

 

‘इंडिया अलायंस को विकल्प की तरह देख रहे हैं लोग’
सीएम केजरीवाल ने कहा, “पहले लोग कहते थे कि कोई विकल्प नहीं है, लेकिन अब इंडिया अलायंस को सब विकल्प की तरह देख रहे हैं, जब से इंडिया अलायंस बना है, मेरे पास बहुत मैसेज आए कि अगर इंडिया गठबंधन टिक गया, जो कि टिकेगा तो 2024 में इनकी (बीजेपी) सरकार नहीं बनेगी।”

‘घर-घर जाकर लोगों से करें बात’
मुख्यमंत्री ने कहा, “आप लोगों की यह जिम्मेदारी है कि एक-एक घर में जाकर अपने-अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से अपनी कॉलोनी के लोगों से बात करो कि अगर तरक्की चाहते हो और अपने परिवार का भला चाहते हो तो इस बार इन्हें (बीजेपी) भगाओ।”

अंधभक्तों से दूर रहने की सलाह
इस बीच अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अंधभक्तों (बीजेपी कार्यकर्ताओं) से न उलझने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “आपको एक बात का ख्याल रखना है कि अंधभक्तों से मत उलझना, देशभक्तों से बात करना, जो देश भक्त है वह आपकी बात सुनेगा।”

 

"जो अंधभक्त है वो देशभक्त हो": नहीं सकताअरविंद केजरीवाल का अहम बयान, AAP कार्यकर्ताओं को दी ये हिदायत

 

उन्होंने दावा किया, “अंधभक्त को देश से कोई लेना-देना नहीं है। उसे सिर्फ एक आदमी से प्यार है। दो मिनट में पता चल जाता है कि कौन अंधभक्त है और कौन देशभक्त है। जो अंधभक्त है, वह देशभक्त नहीं हो सकता और जो देशभक्त है वह अंधभक्त नहीं हो सकता। दोनों अलग-अलग जातियां है इसलिए अंधभक्तों से बिल्कुल मत उलझना। वह आपकी बात नहीं मानेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *