धाकड़ बॉडी, हाथ में गन…फिर बड़े पर्दे पर कोहराम मचाने को तैयार ‘कबीर सिंह’

मनोरंजन

Shahid Kapoor Movie Deva First Look Released: शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ का पहाल लुक जारी कर दिया गया है. 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली ये फिल्म काफी दिलचस्प रहने वाली है. फिल्म में शाहिद कपूर ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है. फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित नजर आने वाले हैं. फिल्म के डायरेक्टर ने खुद इसको लेकर क्या कहा? आइये जानते हैं.

शाहिद कपूर ने साल 2019 में आई फिल्म ‘कबीर सिंह’ से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस फिल्म ने वर्ल्डवाईड 373 करोड़ रुपयों की कमाई कर इतिहास रच दिया था. 2019 में कबीर सिंह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी.

इस फिल्म के बाद से ही शाहिद कपूर का बॉक्स ऑफिस जादू गायब हो गया है. साल 2022 में आई फिल्म ‘जर्सी’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. इसके बाद शाहिद कपूर ने ओटीटी डेब्यू भी किया और ‘ब्लडी डेडी’ नाम की सीरीज में जलवा दिखाया. अब शाहिद कपूर 2024 में एक बार फिर सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार हैं.

अगले साल दशहरा पर रिलीज होगी फिल्म

शाहिद कपूर ने आज यानी दशहरा के दिन अपनी फिल्म ‘देवा’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है. दमदार बॉडी, हाथ में गन और आंखों में गुस्सा भरे शाहिद कपूर का ये लुक जबरदस्त लग रहा है. शाहिद कपूर की ये फिल्म अगले साल यानी 2024 मे…

साथ ही फिल्म को जीस्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में शाहिद कपूर एक दमदार पुलिस ऑफिसर के रोल में गुंडों की पिटाई करते नजर आने वाले हैं. डायरेक्टर राकेश ने फिल्म के पहले पोस्टर जारी होने पर कहा, ‘मैं इस फिल्म का डायरेक्शन करने पर खुद को खुशनसीब समझता हूं. इस कहानी को पर्दे पर उकेरने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *