Rahul Gandhi के RSS वाले सवाल पर Satyapal Malik ने क्या दिया जवाब?

देश राजनीति

Rahul Gandhi Satyapal Malik Interview: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने यूट्यूब चैनल पर पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) का इंटरव्यू लिया है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है

जम्मू-कश्मीर, पुलवामा, अडानी, नई संसद, महिला आरक्षण, RSS और किसानों से जुड़े कई सवाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पूछे। राहुल गांधी ने इस सवाल-जवाब के क्रम में सत्यपाल मलिक से पूछा कि आप लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से लड़ते रहे हैं आपकी क्या राय और क्या सुझाव हैं। इस सवाल के जवाब में सत्यपाल मलिक ने कहा कि अपने लोगों में यह ठीक से प्रचारित हो कि गांधी का कांग्रेस का जो विजन है, क्यों हम इनसे अलग हैं। वो क्यों आपके हक में नहीं हैं। ये पॉलिटिकल लोग भी नहीं बोलते हैं। उनको भी बोलना चाहिए।

सत्यपाल मलिक की इस बात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि क्रिस्टलाइजेशन होना चाहिए पॉलिटिकल लोगों के मन में .. ये राजनीतिक लड़ाई नहीं विचारों की लड़ाई है। वह क्रिस्टलाइजेशन उतना हो नहीं रहा है। इस पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि सही बात है वो नहीं रहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का आदमी जो पॉलिटिक्स में एक्टिव है वो राजनीति तक और अपने तक एक्टिव है। वो देश के बारे में उस तरह से नहीं सोचता जैसा सोचना चाहिए।

सत्यपाल मलिक ने कहा कि जो बड़े मुद्दे हैं उन पर वह अपनी राय नहीं बनाता है। राय जाहिर नहीं करता। उस पर खड़ा नहीं होता है। सत्यपाल मलिक ने कहा कि वो हम लोगों को करना पड़ेगा। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि इंफॉर्मेशन का जो सिस्टम है वह आसानी से राय बनाने भी नहीं देता है। 28 मिनट के इस वीडियो में राहुल गांधी और सत्यपाल मलिक के बीच कई मुद्दों पर बात होती है।

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की इस सरकार पर कोई प्रेशर आता है। जाति जनगणना, अडानी, किसानों की जब बात आती है सरकार कोई न कोई शिगूफा छोड़ देती है। ध्यान भटकाने का असरदार तरीका है इनके पास। सत्यपाल मलिक ने कहा कि मोदी छोटी से छोटी चीज को इवेंट बना देते हैं और वह इसमें काफी माहिर हैं। सत्यपाल मलिक की बात की हां में हां मिलाते हुए राहुल गांधी कहते हैं कि जैसे ग्रैंड शो बना देना।

राहुल गांधी और सत्यपाल मलिक ने नई संसद की उपयोगिता को लेकर भी सवाल खड़े किए। राहुल गांधी ने कहा कि यदि किसी एक्सटेंशन की जरूरत थी तो वह ओल्ड हाउस में भी हो सकता था। विस्तार करना ही था तो सेंट्रल हॉल को लोकसभा कर देते। लोकसभा में राज्यसभा कर देते। यदि सेंट्रल हॉल की जरूरत होती तो एनेक्सी में उसको कर देते। सत्यपाल मलिक ने कहा कि मैं नीचे तक जाता हूं लोगों से मिलता हूं और लोग समझ रहे हैं। राहुल गांधी और सत्यपाल के बीच मणिपुर और केंद्रीय एजेंसियों को लेकर भी बातचीत हुई।

राहुल गांधी ने मणिपुर को लेकर कहा कि अब एक स्टेट बचा ही नहीं, दो स्टेट बन चुके हैं और सरकार पूरा कंट्रोल खो चुकी है। राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत की राजनीति में दो विचारधारा की लड़ाई है। एक गांधीवादी और दूसरी आरएसएस की। इन सवालों के बीच सत्यपाल मलिक ने कहा कि मोदी सरकार अब नहीं आएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *