
कुछ समय पहले ही आदित्य और अनन्या की डेटिंग की खबरें जोरों पर थीं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर कपल का रोमांटिक वीडियो सामने आया है।
Ananya Panday and Aditya Roy Kapur Video: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ने अभी तक अपने इस रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन सामने आ रहे फोटोज-वीडियोज इन खबरों पर मुहर लगाने के लिए काफी है। कुछ समय पहले ही आदित्य और अनन्या की डेटिंग की खबरें जोरों पर थीं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर कपल का रोमांटिक वीडियो सामने आया है। शुक्रवार की रात आदित्य और अनन्या एक डेट नाइट पर गए। इस डेट नाइट से दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
