सत्ता में रहकर सट्टा का खेल, Smriti Irani ने महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप को लेकर छत्तीसगढ़ सीएम पर लगाया आरोप

राजनीति

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्ता का खेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का एक बड़ा चेहरा बन चुका है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Bhagel) पर निशाना साधा है। उन पर रिश्वत लेने के आरोप लगाए। बीजेपी नेता ने शनिवार सुबह दिल्ली पार्टी हेडक्वाटर्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहकर, सत्ता का खेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का एक बड़ा चेहरा बन चुका है। कल सीएम बघेल जी के खिलाफ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

असीम दास से हुई वसूली

असीम दास नाम के शख्स से 5.39 करोड़ रुपये से ज्यादा बरामद हुए। स्मति ईरानी ने कहा कि मैं कुछ प्रश्न पूछना चाहती हूं। क्या ये सत्य है कि छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे। क्या यह सच है कि शुभमन के एक वॉयस मैसेज के जरिए असीम को आदेश दिया गया कि वो भूपेश बघेल को चुनाव के खर्चों के लिए पैसा दें। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ये बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। भूपेश बघेल का खेल बंद होगा और उन्हें जेल जाना पड़ेगा।

कांग्रेस पार्टी ने किया भूपेश बघेल का बचाव
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के आरोपों पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जब भी चुनाव होते हैं, तो बीजेपी के लिए मुख्य हथियार ईडी और आईटी बन जाती है। चुनाव के दौरान उन्होंने 100 से ज्यादा कांग्रेस प्रत्याशियों पर रेड की। अब मिजोरम समेत बाकी पांच राज्यों में जनता का मूड साफ है। सभी प्रदेशों में कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। उनके पास एक ही हथियार ईडी है। वेगुगोपाल ने आगे कहा, ‘छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी सरकार लोकप्रिय है। आम लोगों तक योजनाएं पहुंच रही हैं।’

छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि उनके पास यदि जानकारी है तो सामने क्यों नहीं रखते। आरोप क्यों लगा रहे हैं। उम्मीद है कि चुनाव से ठीक पहले ऐसा होगा। जब वे चुनाव हारने वाले हैं तो ये बातें सामने ला रहे हैं। ईडी की प्रेस रिलीज में कोई तथ्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *