Weather Forecast: मौसम विभाग ने शनिवार को केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-ncr) भीषण वायु प्रदूषण का सामना कर रहा है। राजधानी में एयर क्वालिटी इडेंक्स 450 से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे हवा में घुला जहर कायम रहेगा। आईएमडी ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन राज्यों में बारिश में होगी बारिश
मौसम विभाग ने शनिवार को केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश संभव है। आईएमडी के मुताबिक, केरल और माहे में बारिश के साथ बिजली और आंधी आने व रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और कर्नाटक में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले 7 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान दक्षिण भारत में हल्की, मध्यम से लेकर भारी बरसात का दौरा जारी रहेगा। 7 नवंबर तक केरल और माहे में भारी बारिश संभव है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फभारी की संभावना है।
