Sara Ali Khan On Shubman Gill: पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की लाडली बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जा रहा है। सारा तेंदुलकर के कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैंजिसमें वह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में मैचेस के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम और उसके शानदार खिलाड़ी शुभमन गिल का सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। वह शुभमन गिल को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में लाइव मैच देखती नजर आ रही हैं। हालांकि इसी बीच कथित रूप से शुभमन गिल की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने एक बड़ा खुलासा किया है।
सारा अली खान और शुभमन गिल का रिलेशनशिप
‘कॉफी विद करण 8’ में बतौर गेस्ट बनकर शामिल हुईं सारा अली खान ने अपने और शुमन गिल के रिलेशनशिप के साथ साथ सारा तेंदुलकर को लेकर भी कई तरह की बातें कही हैं। कॉफी विद करण 8 के नए एपिसोड में अनन्या पांडे और सारा अली खान एक साथ नजर आएंगी। इस एपिसोड में दोनों कई खुलासे करने वाली हैं, वो भी अपनी लव लाइफ और अफेयर्स के बारे में। इस एपिसोड का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सारा अली खान भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका शुभमन के साथ कोई रिश्ता था या नहीं।
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल की जोड़ी
शो के नए प्रोमो में सारा अली खान ने शुभमन गिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और उन्होंने बातों ही बातों में सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के रिलेशनशिप को कंफर्म भी कर दिया है। वीडियो में सारा अली खान से शो के होस्ट करण जौहर पूछते हैं कि उनके और शुभमन गिल के बीच क्या सही में डेटिंग चल रही थी। इस पर सारा रिएक्ट करने से जरा भी नहीं कतराती हैं और झट से जवाब देती हैं, जिसे सुनने के बाद करण जौहर और अनन्या पांडे भी हैरान रह जाते हैं।
सारा अली खान ने किए नए खुलासे
सारा अली खान कहती हैं- आप गलत सारा को लेकर आ गए हैं। सारा का सारा दुनिया गलत सारा के पीछे पड़ा है। इसे सुनते ही करण जौहर जोर से हंस पड़ते हैं। इससे ठीक पहले करण जौहर कैमरे पर कहते हैं कि सारा अली खान और अनन्या पांडे किसी एक ही शख्स को डेट कर चुकी हैं। इस दौरान सारा अली खान खुलासा करती हैं कि अनन्या पांडे ‘नाइट मैनेजर’ यानी आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। इसके बाद करण जौहर अनन्या से पूछते हैं कि वो अपनी रातें कैसे मैनेज कर रही है, क्या वो गुमराह हो रही हैं? शायराना अंदाज में जवाब देते हुए अनन्या कहती हैं- आशिकी ऐसी ही होती है।
सारा अली खान-शुभमन गिल का ब्रेकअप
आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर से पहले भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ा था। दोनों के डेटिंग की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इतना ही नहीं दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया था, लेकिन इसी बीच सारा तेंदुलकर के साथ दोबारा शुभमन गिल का नाम जुड़ने लगा और लोगों को लगा कि सारा अली खान और शुभमन का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि सारा अली खान ने इस रिश्ते को लेकर कभी किसी से कोई बात नहीं की थी।
