Winter Foods: If you are troubled by seasonal diseases then eat these 5 things to boost immunity.

Winter Foods: मौसमी बीमारी से हैं परेशान तो इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं ये 5 चीजें

देश

सर्दियों के मौसम में अधिकांश लोग कमजोर इम्यूनिटी के कारण बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। इसमें विशेषकर बच्चे सर्दी, खांसी और जुकाम के कारण बीमार रहते हैं। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण इन बीमारियों के अलावा भी अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। ऐसे में अपनी डायट में तत्काल बदलाव कर लेना चाहिए। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक सर्दी के मौसम में इन चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

 

फलों का ज्यादा करें सेवन

 

बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी सर्दियों में फलों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। फल शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होते हैं। सर्दियों में आप संतरा, अंगूर आदि का सेवन कर सकते हैं। इन फलों में विटामिन-C काफी ज्यादा होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। बच्चे यदि इन फलों का आसानी से सेवन नहीं करते हैं तो उन्हें इन फलों का जूस भी दे सकते हैं।

 

पाचन ठीक करता है दही

 

प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। इसके सेवन से पाचन ठीक होता है, वहीं शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम की भी पूर्ति होती है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके सेवन से अपच, गैस, कब्ज आदि की समस्या दूर हो जाती है।

 

हरी सब्जियों से मिलता है फाइबर

 

सर्दियों के मौसम में बाजार में कई तरह की हरी सब्जियां आती है। हरी सब्जियों में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को ठीक करता है। खाने में पालक, ब्रोकली या अन्य सलाद जैसी सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। सब्जियों का सूप या स्मूदी भी बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत से भरपूर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *