Animal Advance Booking: Ranbir Kapoor की ‘एनिमल’ ने रिलीज से पहले की ताबड़तोड़ कमाई, बिके इतने टिकट्स

मनोरंजन

Ranbir Kapoor Animal Advance Booking Report: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। फिल्म के अब तक इतने टिकट्स बिक चुके हैं।

Animal Advance Booking Report: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अभी हाल ही ही में फिल्म ‘एनिमल’ का एक ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। ट्रेलर के बाद मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ एडवांस बुकिंग में जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। इसी बीच एडवांस बुकिंग की नई रिपोर्ट सामने आ गई है। तो चलिए जानते है नेशनल चैन में अब तक फिल्म के कितने टिकट सेल हुए हैं।

अब तक फिल्म ‘एनिमल’ के बिके इतने टिकट
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई हैं। ‘एनिमल’ ने एडवांस बुकिंग में धमाल मचा दिया है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म की एडवांस बुकिंग के नए आंकड़े ट्वीट किए है। ट्वीट के अनुसार फिल्म के अब तक नेशनल चैन में ही 87,500 टिकट बिक चुके हैं। इसमें से सबसे ज्यादा टिकट पीवीआर में सेल हुए है। पीवीआर में अब तक 71,000 टिकट बिक चुके हैं, तो वहीं सिनेपोलिस में 16,500 बिके हैं। नेशनल चैन के अलावा फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बाकी सिनेमाघरों में भी धमाल मचा रखा है। इसके बाद से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *