Bihar : सम्राट चौधरी बोले- सिर्फ चुनाव के समय जगते हैं नीतीश कुमार, विशेष राज्य का दर्जा एक राजनीतिक मुद्दा

राजनीति लोकल

BIHAR:भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि अब भाजपा का नेता सीएम बनेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि एक बार भाजपा की सरकार बनाइये, या तो अपराधी नेपाल भाग जाएगा, या गया में पिंडदान होगा।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। रोहतास में लोगों को संबांधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के लिए विशेष राज्य का दर्जा एक राजनीतिक मुद्दा है। हम तीन बार उनका इस मुद्दे समर्थन कर चुके हैं। कहा कि सिर्फ चुनाव के समय जगते हें, चुनाव खत्म, मुद्दा खत्म। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2 लाख 61 हजार करोड़ रुपया बिहार का बजट है। इसमें नरेंद्र मोदी की सरकार 2 लाख 29 हजार रुपए देती है। बिहार सरकार का योगान मात्र 32 हजार करोड़ है।

अपराधियों का गया में पिंडदान होगा
सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे, तो एक बात तय है कि भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ने लालू प्रसाद को सीएम बनाया, नीतीश कुमार को 5 बार मुख्यमंत्री बनाया। अब बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि अब भाजपा का नेता सीएम बनेगा। कहा कि एक बार भाजपा की सरकार बनाइये, या तो अपराधी नेपाल भाग जाएगा, या गया में पिंडदान होगा। अपराध मुक्त बिहार बनाना है। कहा कि बिहार में सुशासन एक खत्म हो गया है। कोई जिला नहीं है जहां अपराध रोज की बात नहीं हो।

सम्राट पर बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गई
इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का स्वागत रविवार को रोहतास जिले के मलियाबाग में पुष्प वर्षा कर किया गया। उनपर बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गई। दरअसल, सम्राट चौधरी एक कार्यक्रम के सलिसिले में कैमूर जा रहे थे। इस क्रम में उन्होंने मलियाबाग में पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ सुना। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि देश में हुए पांच राज्य के चुनाव भाजपा ने पांचों राज्यों में दम के साथ चुनाव लड़ा है, हम सभी जगहों पर सरकार बनाने में कामयाब होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *