Animal Pre-Release Event में Ranbir Kapoor की तारीफ में Mahesh Babu ने पढ़े कसीदे, कहा- ‘भारत का बेस्ट एक्टर’

मनोरंजन

Mahesh Babu Praises Ranbir Kapoor: फिल्म एनिमल (Animal) के प्री-रिलीज इवेंट में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जमकर तारीफ की है।

 

Animal Pre Release Event: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बीते दिनों इस मूवी का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिस देख लोगों के होश उड़ गए हैं। एनिमल के ट्रेलर में रणबीर कपूर और बॉबी देओल का अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है। हाल ही में मेकर्स ने ‘एनिमल’ का प्री-रिलीज इवेंट रखा था। इसमें बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के स्टार्स शामिल हुए थे। इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) का नाम भी शामिल है। इस दौरान महेश बाबू ने रणबीर कपूर को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं।

महेश बाबू ने की रणबीर कपूर की तारीफ
दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu Video), रणबीर कपूर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में महेश बाबू कहते हैं, ‘मैंने रणबीर कपूर से ये बात पहली भी कही है लेकिन मुझे नहीं लगता है उन्होंने मेरी बातों को गंभीरता से लिया था आज मैं फिर कहता हूं कि रणबीर कपूर मेरे फेवरेट हैं और वो भारत के बेस्ट एक्टर भी हैं।’ महूश बाबू की इ बातों को सुनने के बाद रणबीर कपूर गदगद हो गए थे।

 

इस दिन रिलीज हो रही है रणबीर कपूर की एनिमल
मालूम हो कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। लोगों का ये मानना है कि एनिमल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होने वाली है। हालांकि उसी दिन विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी रिलीज होगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर और विक्की कौशल आमने-सामने होंगे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस की ये लड़ाई कौन जीतता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *