डेढ़ घंटे में Israel फिर गाजा पर बरसाएगा बम? युद्धविराम हो रहा खत्म

दुनिया

इजराइल और हमास के बीच छह दिनों के विस्तारित युद्धविराम का आज आखिरी दिन है. खबर लिखे जाने तक हमास ने रिहाई के लिए बंधको के नए समूह की लिस्ट इजराइल को नहीं दी है. स्थानीय समयानुसार युद्धविराम समाप्त होने में डेढ़ घंटे का समय है. ऐसे में देखना होगा कि शांति जारी रहती है या फिर इजराइल फिर हमले शुरू करता है.

इजराइल और हमास की जंग में विस्तारित युद्धविराम का आज आखिरी दिन है. कुछ बंधकों की रिहाई की संभावना है. इजराइल का कहना है कि अगर हमास की तरफ से रिहाई के लिए बंधकों की लिस्ट नहीं दी जाती तो उसकी सेना हमले शुरू करेगी. इससे पहले बुधवार को 16 बंधकों को रिहा किया गया था. इसके बदले इजराइल ने 30 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया. युद्धविराम की समाप्ती से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल पहुंच चुके हैं.

इजराइल और हमास ने पिछले बुधवार को चार दिनों के युद्धविराम पर करार हुई थी. इस दरमियान हमास ने 58 बंधकों को रिहा किया था, जिसमें 40 इजराइली और 17 थाई नागरिक शामिल थे. इनके अलावा विस्तारित विराम के बाद 28 नवंबर को 10 इजराइली और दो थाई नागरिक रिहा किए गए. इसके बाद 29 नवंबर को 10 अन्य इजराइली नागरिक और चार थाई नागरिकों की रिहाई हुई.

बंधकों की नहीं मिली लिस्ट, इजराइल कर रहा हमले की तैयारी!

टाइम्स ऑफ इजराइल ने एक इजराइली टीवी चैनल के हवाले से बताया कि अगर इजराइली बंधकों के अगले समूह की रिहाई के लिए हमास का प्रस्ताव सुबह तक नहीं बदलता है, तो इजराइल लड़ाई फिर से शुरू कर देगा. इजराइल की युद्ध कैबिनेट की बैठक छठे दिन युद्धविराम को आगे बढ़ाने के प्रस्तावों पर विचार करने के लिए हो रही है, अगर अधिक बंधकों को रिहा किया जाता है, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की रिहाई की उम्मीद होगी.

डेढ़ घंटे में समाप्त हो रहा युद्धविराम

इजराइली और हमास के बीच आज खबर लिखे जाने तक बंधकों की रिहाई के लिए नामों का आदान-प्रदान होना बाकी है. मसलन, हमास ने खबर लिखे जाने तक बंधकों के नए समूह की लिस्ट नहीं दी है. स्थानीय समयानुसानर सुबह 7 बजे युद्धविराम की अवधि समाप्त हो जाएगी. खबर लिखे जाने तक इजराइल में 5 बजकर 36 मिनट हो रहे हैं. इसका मतलब है कि युद्धविराम समाप्त होने में डेढ़ घंटे का समय बचा है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 7 बजे के बाद इजराइल फिर से गाजा में बम बरसा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *