#AskSRK: पठान और जवान की सुपर सक्सेस को पीआर और मार्केटिंग टीम की स्ट्रेटजी बताने वाले यूज़र को शाहरुख खान ने अपने अंदाज में दिया दो टूक जवाब ; कहा- “आप शायद कब्ज की समस्या से पीड़ित है, इसलिए मैं अपनी पीआर टीम से कहूंगा कि वो आपको बढ़िया दवा भेजे”

मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस के किंग बन चुके शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फ़िल्म डंकी के प्रमोशन में बिजी हैं । अन्य कलाकारों के विपरीत शाहरुख खान अपनी फ़िल्म का प्रमोशन किसी रिएलिटी शोज़ या मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर नहीं करते बल्कि अपने फ़ैंस के बीच #ASKSRK सेशन के साथ करते हैं । ट्विटर, जो अब एक्स बन चुका है, पर शाहरूख के #AskSRK सेशन का बेसब्री से इंतजार करते हैं । #AskSRK सेशन में फैंस शाहरुख खान से कई तरह के सवाल करते हैं और शाहरुख भी उन सभी सवालों का अपने अंदाज़ में मजेदार तरीके से जवाब देते हैं । हाल ही में एक बार फिर शाहरुख खान ने #AskSRK सेशन आयोजित किया जिसमें उन्होंने अपनी फ़ैंस के हर सवालों के जवाब अपने अंदाज में दिए । लेकिन इस बार शाहरुख को एक यूज़र ने काफ़ी नाराज़ कर दिया लेकिन किंगखान ने उसे अपने अंदाज़ में आदि हाथों लिया ।

 

शाहरुख खान को यूजर ने किया नाराज़
#AskSRK सेशन के दौरान एक यूज़र ने शाहरुख से डंकी को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया कि शाहरुख ने भड़कते हुए उन्हें दवा लेनी की सलाह दे डाली । एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि, “आपकी पीआर टीम की वजह से आपकी पिछली दो बेकार फिल्में ब्लॉकबस्टर बन गईं । क्या आपको अब भी अपनी पीआर और मार्केटिंग टीम पर भरोसा है कि डंकी भी हिट होगी और बॉलीवुड की एक और बेकार गोल्डन फिल्म बनेगी ।”

यूजर के सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि, “यूं तो मैं आप जैसे लोगों को जवाब देता नहीं हूं लेकिन आपसे ये कहूंगा कि, आप शायद कब्ज की समस्या से पीड़ित है, इसलिए मैं अपनी पीआर टीम से कहूंगा कि वो आपको बढ़िया दवा भेजे । आशा है कि आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे ।”

वहीं इसके बाद एक्टर ने एक और ट्वीट किया और उसमें लिखा कि, “अब डंकी के कुछ मार्केटिंग पैकेज की जरूरत है.. 21 दिसंबर को पूरी दुनिया में आपसे मुलाकात होगी.. आपसे प्यार करता हूं और आपके समय के लिए धन्यवाद.. #डंकीट्रेलर..’ बताते चलें कि ‘डंकी’ में एक्टर के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं ।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *