खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी संसद भवन पर हमले की गीदड़ भभकी, भारत सरकार का आया जवाब

देश विदेश

खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गीदड़ भभकी दी है कि तथाकथित हत्या की साजिश का बदला लेने के लिए वह 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करेगा. 13 दिसंबर 2001 को ही संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था. पन्नू की इस गीदड़ भभकी पर भारत सरकार ने जवाब दिया है.

 

खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से संसद भवन पर हमले करने की दी गई गीदड़ भभकी पर भारत सरकार ने जवाब दिया है. भारत सरकार ने कहा है कि किसी भी आतंकवादी या चरमपंथी की ओर भारत या भारत के राजनयिकों या संपत्तियों के खिलाफ दी जा रही किसी भी प्रकार की धमकी को लेकर हमने अपने सहयोगी देशों से बात की है. हमने अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया है और हम समय-समय पर इस मामले को उठाते रहते हैं.

खालिस्तानी आंतकी हरदीप सिंह पन्नू ने दो दिन पहले ही एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मेरी हत्या करने की कोशिश की गई, जो नाकाम हुई. 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके मैं उसका जवाब दूंगा. दरअसल, 13 दिसंबर 2001 को ही संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था.

पन्नू ने यह धमकी अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से भारत पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद दी है. एक सप्ताह पहले ही अमेरिका न्याय विभाग ने कहा था कि एक भारतीय नागरिक जो भारत सरकार का कर्मचारी भी है, उसने न्यूयॉर्क शहर के एक निवासी की हत्या की साचिश रची थी. अमेरिका की ओर पन्नू का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन इशारा पन्नू की ओर ही था. क्योंकि पन्नू अमेरिका के न्यूयार्क में ही रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *