Smartphone यूजर्स सावधान! सरकार ने जारी की चेतावनी, फटाफट कर लें ये काम

लोकल

सरकारी एजेंसी CERT-In ने एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए एक जरूरी चेतावनी जारी की है. एजेंसी ने बताया है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) में खामी सामने आई है, जिसकी वजह से लाखों यूजर्स पर हैकर्स का खतरा मंडरा रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं और इससे बचाव के उपाय भी देखते हैं.

एक दिन पहले ही Google ने एंड्रॉयड यूजर्स को सावधान रहने को कहा. गूगल ने बताया कि कुछ एंड्रॉयड वर्जन में वल्नरबिलिटी पाए गए हैं. कंपनी ने कहा है कि वे अपने डिवाइस को सेफ रखने के लिए लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट को फोन में इंस्टॉल कर लें. अब भारत सरकार की एजेंसी CERT-In ने ‘High Severity’ वॉर्निंग जारी की है. यह चेतावनी एंड्रॉयड के अलग-अलग वर्जन के लिए है, जिसमें लेटेस्ट Android 14 भी शामिल है.

सरकारी एजेंसी ने बताया है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई वल्नरबिलिटी पाए गए हैं. इनका फायदा स्कैमर्स उठा सकते हैं. इससे स्कैमर्स फोन से जरूरी और सेंसटिव डेटा को चोरी कर सकते हैं. ये इतना खतरनाक साबित हो सकता है कि आपका बैंक अकाउंट तक खाली कर सकते हैं.

इन एंड्रॉयड वर्जन पर मंडरा रहा खतरा
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के एंड्रॉयड 11, एंड्रॉयड 12, एंड्रॉयड 12L, एंड्रॉयड 13 और एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम में वल्नरबिलिटी स्पॉट किए हैं. इनकी मदद से हैकर्स आपके स्मार्टफोन में हैकिंग ऐप्स या मैलवेयर इंस्टॉल करा सकता है और जरूरी डेटा चोरी कर सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *