Rajasthan New CM: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में अप्रत्याशित चेहरों के बाद अब राजस्थान में भी बीजेपी ने बड़ा खेल कर सभी को चौंका दिया है… राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की रेस में तमाम बडे़ नाम चल रहे थे. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhra Raje) का नाम तो था ही. साथ ही दीया कुमारी (Diya Kumari) , अनीता भदेल और योगी बालकनाथ (Baba Balaknath) जैसे नाम भी लगातार चर्चा में थे. लेकिन बीजेपी ने जिस नाम की घोषणा की है उसका किसी ने अंदाज़ा भी नही लगाया था…जी हैं….पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. 12 दिसंबर को उनके नाम का ऐलान किया गया.
भजनलाल शर्मा संघ से जुड़े हैं, वो बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हैं और सांगानेर सीट से जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं. ख़ास बात ये है कि पहली बार में ही उन्हें CM पद की ज़िम्मेदारी भी मिल गई है. शायद उन्हें मंत्री बनने की उम्मीद तक नहीं रही होगी.
इसके अलावा, राजस्थान में 2 डिप्टी CM होंगे… दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा शामिल हैं. दीया कुमारी विद्याधरनगर से विधायक हैं और बैरवा दूदू सीट से विधायक हैं. अजमेर से विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है.
भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा को बीजेपी ने पहली बार जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ाया. मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजनलाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया था. सांगानेर सीट बीजेपी का गढ़ है. भजनलाल ने जीत भी दर्ज की. संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें मुख्यमंत्री पद की भी ज़िम्मेदारी दी गई है.
भजनलाल के नाम के ऐलान से पहले एक शॉकिग मॉमेंट देखने को मिला… दरअसल, भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की पर्ची जब सीएम की रेस की सबसे बड़ी दावेदार वसुंधरा राजे सिंधिया के हाथ में पहुंची तो वो अचानक से भौचक्की रह गई…उन्होंने जब पर्ची खोली तो उसमे भजन लाल शर्मा का नाम देख उनके चेहरे के रंग उड़ गए… उनके चेहरा बता रहा था कि वे इस नाम पर सहमत नहीं हैं, लेकिन आलाकमान के फैसले के सामने वे बेबस नजर आई…. वसुंधरा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही रहे.
अब आप दर्शक बीजेपी के इस फैसले पर क्या राय रखते हैं. हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताए!
