‘यादव भगवान कृष्ण के वंशज, सम्मान मिलना अच्छा है’, मोहन यादव के CM बनने पर बोले तेज प्रताप

राजनीति

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है. इस पर बिहार के कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यदुवंशी भगवान कृष्ण के वंशज हैं और उन्हें सम्मान मिलना अच्छा है.


मध्यप्रदेश में बीजेपी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया है. इसको लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है. एक ओर जेडीयू ने इसकी आलोचना की तो वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के कैबिनेट मंत्री तेज प्रताप यादव ने इसका स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यादव भगवान कृष्ण के वंशज हैं और उन्हें सम्मान मिल रहा है.

बिहार में मोहन यादव के नाम पर राजनीतिक हलचल है. आरजेडी खेमे से तरह-तरह के बयान आ रहे हैं, लेकिन इन सबसे बेफिक्र तेज प्रताप यादव मध्यप्रदेश में मोहन यादव बनने से बेहद खुश हैं.

दरअसल तेज प्रताप बुधवार देर शाम अचानक सोनपुर मेले में पहुंच गए थे. मेले के कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ तेज प्रताप अपने निराले अंदाज में सोनपुर मेला घूमते नजर आए. मेले की भीड़ में तेजप्रताप ने आइसक्रीम खाई और मेले के सेल्फी पॉइन्ट पर फोटो खिंचवाया.

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?

जब उनसे बीजेपी के यादव मुख्यमंत्री बनाने और यादव पॉलिटिक्स को लेकर सवाल पूछा गया तो वह अपनी खुशी नहीं छिपा सके और कहते दिखे कि यादव भगवान कृष्ण के वंशज हैं और उनको सम्मान मिलना अच्छा है. रिपोर्टर ने पूछा कि आप दिसंबर के महीने में आइसक्रीम का मजा ले रहे थे? इस पर उन्होंने जवाब दिया, “आप भी तो हम लोगों का मजा लेते हैं, तो हम आइसक्रीम का ले लिए मजा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *