‘भाई डिलीट करने से क्या होगा…’ रणवीर सिंह ने मालदीव की फोटो डालकर कह दिया भारत देखें, अब यूजर्स उड़ा रहे मजाक

मनोरंजन

रणवीर सिंह ने हाल ही में एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद जब वो वायरल हुआ तो झट से उसको डिलीट मार दिया. अब सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. लोग उसपर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर पोस्ट में ऐसा क्या था जो लोग रणवीर का मजाक उड़ा रहे हैं.

रणवीर सिंह इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार हैं जो अपनी एक्टिंग, परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग और कॉन्फिडेंट नेचर के लिए जाने जाते हैं. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया जिसके चलते अब वो सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, खबर ये नहीं है कि रणवीर ने ट्वीट किया. खबर तो ये है कि एक्टर ने ट्वीट किया और गलत ट्वीट किया, फिर उसे डिलीट भी कर दिया. लेकिन, जब ये ट्वीट वायरल हो गया इसके बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया.

अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर रणवीर सिंह ने बीते दिन एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “चलो 2024 में अपने देश और अपने कल्चर को एक्सप्लोर करते हैं. यहां पर देखने के लिए बहुत कुछ है. साथ ही, एक्सप्लोर करने के लिए बीच और यहां की खूबसूरती है.” इसके आगे रणवीर ने लिखा है “चलो भारत देखें, हैशटैग एक्सप्लोर इंडियनआइलैण्ड.”

रणवीर सिंह ने गलती से लगा दी मालदीव की फोटो

अब खास बात ये है कि रणवीर सिंह ने चलो भारत देखें बोलकर जो तस्वीर लगाई वो मालदीव की लगा दी. जिसके बाद ये पोस्ट आग की तरह फैला और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसके स्क्रीन शॉट निकाल लिए. हालांकि, रणवीर को इस बात का आइडिया पोस्ट के वायरल होने के बाद लगा. फिर सुबह की पोस्ट को उन्होंने रात में डिलीट किया. लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

यूजर्स के आ रहे ऐसे कॉमेंट्स

रणवीर ने दोबारा वही पोस्ट किया लेकिन इस बार कोई तस्वीर नहीं लगाई. इसके बाद कॉमेंट बॉक्स में यूजर्स ने उनके डिलीट हुए स्क्रीनशॉट की लाइन लगा दी. एक यूजर ने लिखा ‘पोस्ट डिलीट करने से क्या होगा रणवीर भाई… वो तो सबने स्क्रीनशॉट ले लिया… पैसे पूरे नहीं मिलेंगे अब तो…’. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा ‘भारत देखें बोलकर भाई ने मालदीव की फोटो डील दी’.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *