हरिद्वार में मतदाता ने EVM तोड़ी, बोला- बैलेट पेपर से कराओ चुनाव

दुनिया राजनीति

loksabha election 2024 के आज पहले चरण के मतदान हो रहे हैं जिसको लेकर मतदाताओं में भारी जोश देखने को मिल रहा है,  लेकिन इन्ही सभी ख़बरों के बीच हरिद्वार से एक खबर सामने आ आई है,  जहाँ एक बुजुर्ग व्यक्ति ने ईवीएम(EVM) मशीन का विरोध करते हुए पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को ही नीचे पटक दिया और जोर – जोर से चिलाते हुए ईवीएम मशीन का विरोध करने लगा, साथ ही बैलेट पेपर से चुनाव करने की मांग करने लगा। हालांकि पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

पहले चरण में उत्तराखंड की पाँचों लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है, जिसमे अल्मोड़ा , नैनीताल-ऊधमसिंह, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार आती हैं। लेकिन हरिद्वार में मतदान केंद्र ज्वालापुर इंटर कॉलेज में एक बुजुर्ग मतदाता ने ईवीएम मशीन का विरोध करते हुए, पोलिंग बूथ पर रखी मशीन को ही तोड दिया और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने लगा। ख़राब बूथ नंबर 126 पर की बताई जा रही है।

खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया देने लगे।

ind स्टोरी नामक “एक्स” हैंडल लिखता है कि “हरिद्वार में वोट डालने गए मतदाता ने EVM तोड़ी, बोला- बैलेट पेपर से कराओ चुनाव

◆ बाहर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मतदाता को पकड़कर रेल चौकी ले गए

◆ ईवीएम मशीन टूट गई, लेकिन बाद में उसे चालू किया गया”

https://x.com/INDStoryS/status/1781240504329650523

हंगामा होते देख तैनात पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति को पकड़ा और रेल पुलिस चौकी ले गए फिलहाल बुर्जुर्ग व्यक्ति अभी पुलिस की हिरासत में ही है और उससे पूछताछ चल रही है।

चुनाव आयोग को ऐसी ख़बरों को काफी संजीदगी से लेना चाहिए ताकि मतदाता का भरोसा मतदान प्रक्रिया पर बना रहे क्यूंकि चुनाव आयोग पर सवाल या निशान काफी बने हुए है और विपक्ष लोकसभा चुनाव 2024 शुरू होने से पहले से ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर उससे घेरता रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *